शहर स्थित मातृ-शिशु अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे आयोग के सदस्य। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
फोटो 16
लघु सचिवालय में स्टेक होल्डर की बैठक लते आयोग के सदस्य। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
- दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत दादरी में डटी रही टीम, स्टेक होल्डर के साथ बैठक की
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। हरियाणा राज्य बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग के सदस्यों ने जिले के ओपन शेल्टर होम और मातृ-शिशु अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने ओपनल शेल्टर होम में बच्चों से बातचीत की और स्टाफ को दिशा-निर्देश दिए। वहीं, दादरी शहर स्थित मातृ-शिशु अस्पताल में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
ओपन शेल्टर होम के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर की ओर से आयोग के सदस्यों के सामने संचालन में आ रहीं समस्याएं भी रखी गईं। इनका जल्द निवारण कराने का आश्वासन मिला। आयोग के सदस्यों ने उपायुक्त कार्यालय के मीटिंग हॉल में विभिन्न स्टेक होल्डर के साथ बैठक भी की। इसमें उन्होंने बाल अधिकारों व बाल संरक्षण विषय पर विभिन्न विभागों की ओर से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने बताया कि बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी व बाल यौन शोषण को रोकने के लिए सभी विभागों को एकसाथ मिलकर काम करना होगा। बैठक में बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन शिल्पी मड़िया व जिला बाल संरक्षण अधिकारी नीलकमल भी मौजूद रहीं।
इसके अतिरिक्त आयोग के सदस्यों ने मातृ-शिशु अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम लेबर रूम में पहुंची। यहां जच्चा-बच्चा की देखभाल और उनके खाने-पीने की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।