फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में गुलजार होगी ऑटो मार्केट, आठ करोड़ के कारोबार की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। त्योहारी सीजन शुरू होते ही ऑटो मार्केट में ग्राहकों की चहल-पहल शुरू हो गई है। नई गाड़ी खरीदने के इच्छुक परिवारों ने बुकिंग करानी शुरू कर दी है और ज्यादातर दिवाली और धनतेरस पर डिलीवरी लेना चाहते हैं। त्योहारी सीजन में 130 से अधिक गाड़ियां बिकने का अनुमान है और इसके लिए वाहन एजेंसियों ने एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। एक वाहन एजेंसी पर प्रतिदिन आठ से दस लोग विजिट कर रहे हैं और इनमें से दो से तीन लोग प्रतिदिन वाहन बुक करवा रहे हैं। इस सीजन में करीब आठ करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

संवाददाता ने शहर स्थित विभिन्न कार एजेंसी में जाकर वहां नियुक्त स्टाफ स्टाफ से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि गत सीजन कारोबार मंदा रहा और करीब 70 गाड़ियां ही बिकी, लेकिन इस बार करीब दोगुना कारोबार होने की उम्मीद है। इस दौरान सामने आया कि इस बार महंगी की बजाय पांच से छह लाख की गाड़ी खरीदने को लोग तवज्जो दे रहे हैं।
विभिन्न एजेंसियों के मैनेजर व सेल्समैन ने बताया कि इस समय पांच से दस लाख की कीमत की गाड़ियों की ज्यादा डिमांड है। मारुति सुजुकी के ब्रांच मैनेजर केपी नेहरा ने बताया कि पहली बार गाड़ी खरीदने वाले परिवार ऑल्टो की ज्यादा बुकिंग करवा रहे हैं। जबकि जिनके पास पहले से ही गाड़ी है वो सात से आठ लाख के बजट की गाड़ी खरीदने में ज्यादा रुचि दिखाते हैं। इस बजट में स्विफ्ट की मांग ज्यादा है। इसके अलावा जो व्यक्ति गाड़ी को कमाई का जरिया चाहता है वो अर्टिगा या वैगनार गाड़ी को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। वहीं, अन्य ब्रांड में ग्राहक इस बजट में हुंडई की क्रेटा व वेन्यू खरीदना ज्यादा पसंद करते है।
विज्ञापन

मैनेजर और सेल्समैन बोले: पिछले साल के मुकाबले चमकेगा कारोबार
पिछले साल के मुकाबले 40 प्रतिशत ज्यादा गाड़ियों की बिक्री होने की उम्मीद है। अब तक धनतेरस के लिए 13 गाड़ियां की बुकिंग हुई है। इसके अलावा ग्राहकों की सुविधाओं के लिए कंपनी डे-टू-डे डिलीवरी भी कर रही है। दीपावली तक 45 गाड़ियां बिकने की संभावना है।
के पी नेहरा, ब्रांच मैनेजर, मारुति सुजुकी
इस साल पिछले त्योहारी सीजन के मुुकाबले गाड़ियों की ज्यादा सेल होने की संभावना है। हालांकि बावजूद इसके कोरोना से पहले की तरह मार्केट में बूम नहीं है। लोग त्योहारी सीजन में गाड़ी खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं, इसलिए पिछले एक सप्ताह से एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं।
रमेश कुमार, ब्रांच मैनेजर, रिनॉल्ट
त्योहारी सीजन में गाड़ियों की अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। मार्केट में ग्राहकों की चहल-पहल शुरू हो गई है। प्रतिदिन दो से तीन बुकिंग हो रही है। ज्यादातर लोग पांच से सात लाख के बजट की गाड़ी खरीदने के इच्छुक है। एक अनुमान के अनुसार इस बार 50 से अधिक परिवार पहली बार गाड़ी खरीदेंगे।
विज्ञापन

- नवीन सांगवान, सेल्समैन, हुंडई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें