फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरी पानी चोरी पकड़ने गई सिंचाई विभाग की टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। लोहारू फीडर पर खातीवास गांव के समीप बुधवार रात नहरी पानी चोरी पकड़ने गई सिंचाई विभाग की टीम पर पुलिस की मौजूदगी में हमला कर दिया गया। हमलावरों ने टीम की गाड़ी पर पथराव भी किया। सिंचाई विभाग के एसडीओ ओमदत्त की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में 50 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सदर थाना प्रभारी बीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सिंचाई विभाग के एसडीओ ने बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे जेई मोहित व अश्वनी के नेतृत्व में आठ सदस्यीय टीम नहरी पानी चोरी रोकने के लिए गई थी। टीम जब लोहारू फीडर पर आरडी 80200 पर पहुंची तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने टीम की गाड़ी के सामने ट्रैक्टर अड़ा दिए। जब टीम के साथ मौके पर मौजूद पांच पुलिसकर्मियों ने लोगों को ऐसा करने से रोका तो उनके साथ नोकझोंक की गई। एसडीओ का आरोप है कि उक्त लोगों ने मारपीट की और टीम सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई। मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से जा चुके थे।
नहरी पानी चोरी रोकने पहुंची हमारी टीम की गाड़ी पर पथराव किया गया। अधिकारी और कर्मचारियों से मारपीट की गई। हमारी टीम के साथ मौजूद पुलिसकर्मियों से भी हमलावरों ने गाली-गलौज की। इसकी शिकायत हमने सदर थाना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वेदपाल सिंह, एक्सईएन, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें