फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: टेंट पेगिंग विश्वकप के लिए क्वालीफाई करने पर एएसआई को किया सम्मानित

Tue, 31 Mar 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कादमा। ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र कादमा में भारतीय टेंट पेगिंग टीम के सदस्य एवं हरियाणा पुलिस में तैनात एएसआई जितेंद्र सिंह का सम्मान किया गया। एएसआई जितेंद्र सिंह ने जॉर्डन की प्रशासनिक राजधानी अकाबा में आयोजित होने वाले टेंट पेगिंग विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है जिससे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।
विज्ञापन

सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी वसुधा ने अपने संबोधन में कहा कि जितेंद्र सिंह की यह उपलब्धि अनुशासन, समर्पण और कठिन परिश्रम का उत्कृष्ट उदाहरण है। ऐसे युवा समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं और नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की दिशा देते हैं।
इस अवसर पर झोझू कलां सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ज्योति ने अपने संबोधन में कहा कि जितेंद्र सिंह की सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। उनका यह उत्कृष्ट प्रदर्शन युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एएसआई जितेंद्र सिंह को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें