मुककेबाज यशजीत को विजेता घोषित करते हुए रेफरी। स्रोत: खिलाड़ी
युवा मुक्केबाज राज्यस्तर पर जीत चुका है तीन पदक, पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया पंच का दम
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर निवासी मुक्केबाज यशजीत ने राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। बॉक्सर ने जूनियर आयुवर्ग में 66 किलोग्राम भारवर्ग में भाग लिया और अपने पंच का दम दिखाया। उसकी उपलब्धि पर कोच कैलाश गिल व पिता जितेंद्र कुमार ने बधाई दी।
यशजीत ने बताया कि 31 अगस्त से 7 सितंबर तक नोएड़ा में आरसीएस ओपन टैलेंट हंट बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें यशजीत ने चार मुकाबले लड़े। पहला मुकाबला दिल्ली के जतिन से हुआ और इसमें यशजीत ने 5-0 के स्कोर से एकतरफा जीत हासिल की।
दूसरा मुकाबला यूपी के जतिन चौरसिया से हुआ और इसमें पहले मुक्के में हार मान गया। तीसरा मुकाबला दिल्ली के जय चौधरी से रहा और इसमें यश ने 5-0 से फिर एकतरफा मुकाबला नाम किया और स्वर्ण पदक जीतने की दावेदारी जारी रखी।
फाइनल यूपी के प्रवीण यादव से हुआ और इसमें वह 2-3 के स्कोर से हार गया। इसके बाद उसे कांस्य पदक मिला। यशजीत रुपाणा बॉक्सिंग अकादमी में अभ्यास करता है। यहां पहुंचने पर सभी ने उसे बधाई दी।
फोटो 17
मुककेबाज यशजीत को विजेता घोषित करते रेफरी। स्रोत : खिलाड़ी