सर्वाेदय स्कूल में विज्ञान प्रश्नोत्तरी स्पर्धा की विजेता टीम को सम्मानित करते शिक्षाविद।
चरखी दादरी। इमलोटा गांव स्थित सर्वाेदय स्कूल ऑफ साइंस में शनिवार को अंतरविद्यालयीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता पांच राउंड में संपन्न हुई। आर्यन्स मॉडल स्कूल दादरी की टीम को प्रथम, वैश्य मॉडल स्कूल भिवानी को द्वितीय और आदर्श पब्लिक स्कूल दादरी की टीम को तृतीय स्थान हासिल हुआ।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्राइमरी वर्ग में सर्वोदय स्कूल ऑफ साइंस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, लेकिन, मेजबान स्कूल होने के चलते टीम को पुरस्कार की श्रेणी में नहीं रखा गया। आर्य मॉडल स्कूल को निर्णायक मंडल ने विजेता घोषित किया गया।
प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान पाने वाली टीम को क्रमश: 3,100, 2,100, व 1,100 रुपये का नकद पुरस्कार व ट्राॅफी प्रदान की गई। मिडिल वर्ग में एससीआर स्कूल की टीम को पहला, पेस मॉडल स्कूल झज्जर को दूसरा और आर्यन्स मॉडल स्कूल दादरी को तीसरा स्थान हासिल हुआ।