संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। आर्यवीर दल का 30 से दो नवंबर तक नई दिल्ली के रोहिणी स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। आर्यवीर दल के संचालक एवं सर्वहित साधना न्यास के अध्यक्ष स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती ने बताया कि यह आयोजन आर्य समाज के डेढ़ सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। सम्मेलन में देश और विदेश से लाखों लोग भाग लेंगे। सम्मेलन में अमेरिका, जापान, मॉरीशस, सूरीनाम, वियतनाम, फिजी, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, कनाडा से भी आर्य समाज के अनुयायी शामिल होंगे। सम्मेलन में 1111 हवन कुंड बनेंगे। 15 हजार युवा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन करेंगे।