फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बाजरा खरीद में गेट पास प्रक्रिया से मंद पड़ी आवक, किसानों ने सरलीकरण की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी की नई अनाज मंडी में ई-खरीद पोर्टल के माध्यम से बाजरा खरीद की प्रक्रिया शुरू होने के बाद आवक की गति लगातार धीमी पड़ गई है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि पोर्टल प्रक्रिया पूरी करने में मार्केट कमेटी और किसानों दोनों का अधिक समय लगता है, जिसके चलते कुछ किसानों का ही बाजरा खरीदा जा रहा है। किसानों ने जिला प्रशासन से पोर्टल प्रक्रिया को बंद करने की मांग की है, ताकि उन्हें मंडी में लंबी अवधि तक इंतजार न करना पड़े।
सरकार ने 31 अक्तूबर से बाजरा खरीद के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर दर्ज क्यूआर कोड के माध्यम से गेटपास जारी करने की प्रक्रिया शुरू की थी। इसके बाद मंडी में बाजरा की आवक में गिरावट देखी गई। 30 अक्तूबर को मंडी में 408 किसानों के गेटपास जारी कर 13,598 क्विंटल बाजरा की आवक दर्ज की गई थी। इसके बाद पोर्टल से खरीद शुरू होने से 31 अक्तूबर को केवल 76 किसानों के ही गेटपास जारी हो सके। बाजरा आवक का आंकड़ा गिरकर 2,568 तक पहुंच गया। एक नवंबर को ई-खरीद पोर्टल में खराबी और किसानाें की पोर्टल पर पकड़ न होने के चलते मात्र 9 गेटपास ही काटें जा सके, जिनका आवक रिकॉर्ड 343 क्विंटल रहा। लगातार कम गेटपास जारी होने से किसानों में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के सचिव विजय कुमार ने कहा कि मंडी में पोर्टल पर दर्ज ब्योरे के अनुसार सभी किसानों के गेटपास जारी किए जा रहे हैं। किसानों के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं और पोर्टल संबंधी जानकारी के लिए कर्मचारी नियुक्त हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें