फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एआरओ रोहतक ने किया सेना भर्ती रैली का आयोजन

Sat, 04 Jul 2026 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सेना भर्ती कार्यालय दादरी के प्रवक्ता ने बताया कि भर्ती वर्ष 2027 के लिए भारतीय सेना में भर्ती के लिए आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जानकरी के अनुसार सीईई परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद जोनल भर्ती कार्यालय (जेडआरओ) अंबाला के अंतर्गत वर्ष की पहली सेना भर्ती रैली का आयोजन सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) रोहतक की ओर से किया जाएगा। यह भर्ती रैली संभावित रूप से जुलाई माह के मध्य में राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रोहतक में आयोजित होगी। यह भर्ती रैली चरखी दादरी, रेवाड़ी, भिवानी और महेंद्रगढ़ जिलों के उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाएगी जिन्होंने जून 2026 में आयोजित कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) में सेंट्रल कैटेगरी के अंतर्गत जेसीओ (धार्मिक शिक्षक), हवलदार शिक्षा, जेसीओ कैटरिंग और हवलदार सर्वे ऑटो कार्टो के लिए भाग लिया था। प्रवक्ता ने बताया कि भर्ती रैली की सटीक तिथियों की घोषणा सीईई परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक सूचना पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें