फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: देसी पिस्तौल व 10 कारतूस बरामदगी मामले में हथियार सप्लायर गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में कार्रवाई करते हुए हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 16 सितंबर को सीआईए स्टाफ दादरी की टीम बस अड्डा चरखी क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि खरकड़ी झांवरी जिला भिवानी निवासी अजय अवैध हथियार के साथ बस अड्डा पैंतावास खुर्द से आगे डोहकी जाने वाले कच्चे रास्ते पर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे युवक को काबू कर उसकी तलाशी ली गई। उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद हुए।
पुलिस के अनुसार, अजय हथियार और कारतूस से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। इस पर थाना सदर दादरी में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पूछताछ में अजय ने पुलिस को बताया कि उसने उक्त पिस्तौल और कारतूस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अंकित निवासी महगोरा, थाना पिसावा, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) से खरीदे थे।
विज्ञापन

मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए सीआईए स्टाफ की टीम ने शुक्रवार को हथियार सप्लाई करने के आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ के बाद अजय और अंकित दोनों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें