फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हथियारबंद आरोपियों ने आरटीए टीम का किया पीछा, सहायक सचिव पर हमले की कोशिश

Fri, 09 Jun 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सदर थाना जहां आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी-रोहतक रोड पर दो वाहनों में सवार करीब 12 हथियारबंद आरोपियों ने ओवरलाेड वाहनों की चेकिंग कर रही आरटीए टीम का पीछा कर सहायक सचिव पर हमला करने की कोशिश की। आरटीए सहायक सचिव कुलदीप सिंह ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। इस पर संज्ञान लेकर पुलिस ने एक पूर्व सरपंच समेत 12 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। सहायक सचिव का आरोप है कि बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो और बोलेरो में सवार होकर आए आरोपियों ने उसे धमकी भी दी।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सहायक सचिव कुलदीप ने बताया कि बुधवार रात सवा एक बजे वह अपनी टीम के साथ ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। टीम जब घिकाड़ा से मिर्च रोड पर पहुंची तो बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो और बोलेरो उनके पीछे लग गई। कुछ देर बाद एक वाहन उनके आगे और दूसरी पीछे चलने लगी। थोड़ी दूर चलकर आरोपियों ने उनका वाहन रुकवा लिया। सहायक सचिव कुलदीप ने बताया कि दोनों वाहनों में से हथियारबंद 12 लोग नीचे उतरे और उनके पास पहुंचे। आरोपियों में पूर्व सरपंच छाजूराम भी शामिल था और उसी दौरान सहायक सचिव से मारपीट का प्रयास किया, लेकिन टीम सदस्य बचाव करने में कामयाब रहे। हालांकि जाने से पहले आरोपियों ने टीम को ओवरलोड वाहनों की चेकिंग करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।

112 पर की कॉल तो आरोपी हुए फरार
सहायक सचिव का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद जब उन्होंने डायल 112 पर कॉल की तो पुलिस के आने से पहले ही आरोपी दोनों गाड़ियों में बैठकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि 6 जून को भी कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोककर गालीगलौज की थी और ओवरलोड वाहनों के चालान करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी मिली थी।
विज्ञापन


दो माह में दसवीं घटना
आरटीए टीम का पीछा करने और धमकी देने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले दो माह की बात करे तो इस तरह की दसवीं घटना है। हालांकि इन मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार मामलों में आठ आरोपियों को काबू भी किया है। बावजूद इसके ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
व्हाट्एसएप ग्रुप में शेयर करते हैं लोकेशन

करीब एक माह पहले भी आरटीए टीम ने पीछा कर रहे एक स्कॉर्पियो सवार को झोझूकलां क्षेत्र में दबोचा था। उसे पुलिस के हवाले किया गया था और उसके खिलाफ मामला भी टीम ने दर्ज कराया था। आरोपी के पास मिले मोबाइल में तीन व्हाट्सएप ग्रुप मिले थे। इनमें प्रधानजी हेल्पलाइन, प्रधानजी हेल्पलाइन पहाड़ और भाईचारा एकता जिंदाबाद ग्रुप थे। इसके तीन दिन बाद एक और आरोपी को पकड़ा गया और उसके मोबाइल में भी दो व्हाट्सएप ग्रुप मिले। इससे पहले गत एक मई को पुलिस ने आरटीए टीम का पीछा करने पर 4 आरोपियों को दबोचा था।






अधिकारियों की गाड़ी में लगा चुके जीपीएस

करीब एक साल पहले आरटीए अधिकारियों की गाड़ी में जीपीएस तक लगा मिल चुका है। ये जीपीएस डिवाइस ओवरलोड माफिया की ओर से मौका पाकर लगाई गई थी। इसके बाद तो उन्हें गाड़ियों का पीछा करने तक की जरूरत नहीं पड़ी। हालांकि यह चालाकी पकड़ में आने के बाद उन्होंने फिर से पीछा शुरू कर दिया।


चेकिंग के दौरान यह घटना हुई। हमने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दे दी है। आरोपियों में पूर्व सरपंच छाजूराम, संदीप व मोनू फतेहगढ़ समेत 9 अन्य लोग शामिल थे। वो बिना नंबर प्लेट की दो वाहनों में सवार होकर आए थे।
विज्ञापन

-कुलदीप सिंह, सहायक सचिव, आरटीए


आरटीए सहायक सचिव की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-संदीप सिंह, एएसआई, सदर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें