फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जिले में 275 के पार पहुंचा एक्यूआई, स्मॉग की चादर में लिपटा शहर, निर्माण कार्यों पर लगाई रोक

Wed, 04 Nov 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर में छाई हल्की स्मोक की चादर।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 275 के पार पहुंच गया है। इसके चलते दिनभर आसमान में स्मॉग की हल्की चादर छाई रही और वातावरण में धुंध जैसी स्थिति बनी रही। सुबह और शाम के समय इसका असर अधिक दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए अब प्रशासन ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए सख्ती शुरू कर दी है। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 5 नवंबर से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान केवल राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं से जुड़े कार्यों को ही जारी रखने की अनुमति होगी।

प्रदूषण को फैलने से रोकने का प्रयास
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने स्थिति की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया है। आयोग की ओर से जारी निर्देशों के तहत निर्माण गतिविधियों पर रोक लगाने का उद्देश्य निर्माण स्थलों से उड़ने वाली धूल और अन्य प्रदूषक तत्वों को वातावरण में फैलने से रोकना है। प्रशासन का मानना है कि निर्माण कार्यों पर अस्थायी प्रतिबंध से प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन




विभागों को आपसी तालमेल से काम करने के निर्देश
उपायुक्त ने कहा कि वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें। प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों पर प्रभावी नियंत्रण रखना जरूरी है। इसके लिए अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने और आयोग की ओर से जारी निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने को कहा गया है। आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रदूषण नियंत्रण के सभी एहतियाती उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करना आवश्यक है।
निर्माण स्थलों पर रखी जाएगी निगरानी
उपायुक्त मनदीप कौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें। निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन निर्माण स्थलों पर नियमों का उल्लंघन किया जाएगा, उनके संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें