फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सुभाषचंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

Thu, 04 Sep 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों और संस्थानों से वर्ष 2025 के सुभाषचंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार प्रदान करने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। पात्र 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि सरकार ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भारत के व्यक्तियों और संगठनों द्वारा दिए गए अमूल्य योगदान और निस्वार्थ सेवा को मान्यता देने व उन्हें सम्मानित करने के लिए सुभाषचंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार नामक एक वार्षिक पुरस्कार की स्थापना की है।

उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार की घोषणा हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर की जाती है। पुरस्कार में चयनित संस्था को 51 लाख रुपये नकद और एक प्रमाण पत्र जबकि व्यक्तिगत मामले में 5 लाख रुपये नकद और एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। पुरस्कार के लिए केवल भारतीय नागरिक और भारतीय संस्थान ही आवेदन के पात्र होंगे। पुरस्कार से जुड़ी अन्य जानकारी व आवेदन के लिए केंद्र सरकार की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें