चरखी दादरी। विभिन्न स्तर की खेल प्रतियागिताओं में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों से नकद पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला खेल अधिकारी संधुबाला ने बताया कि 1 अप्रैल 2024 और इसके बाद की खेल उपलब्धियों के लिए राज्य के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता व प्रतिभागी, 38वें नेशनल गेम्स 2025 के पदक विजेता पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करवाने की कोई अंतिम तिथि नहीं है। खिलाड़ी प्रतियोगिता समाप्त होने उपरांत ही नकद इनाम के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद