फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एमएसएमई राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 के लिए 13 मई तक करें आवेदन

Mon, 28 Apr 2025 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- विभाग की ओर से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों के लिए खोला गया पोर्टल, पात्र लोग उठा सकते हैं लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय ने राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार-2024 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पुरस्कार देश के निर्माण या सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली एमएसएमई इकाइयों को दिया जाएगा। पुरस्कारों में महिला, अनुसूचित जाति/जनजाति और दिव्यांग उद्यमियों के लिए विशेष श्रेणियां तय की गई हैं।

उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से एमएसएमई क्षेत्र को मिल रहे प्रोत्साहन और योजनाओं के चलते प्रदेश की इकाइयों के पास राष्ट्रीय मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का यह सुनहरा अवसर है। इसमें कुल 44 पुरस्कार हैं। इनमें विनिर्माण उद्यमिता के लिए 12 पुरस्कार, सेवा उद्यमिता के लिए 9 पुरस्कार, उद्यमों की विशेष श्रेणी के लिए 14 पुरस्कार और एमएसएमई को संस्थागत समर्थन के लिए 9 पुरस्कार शामिल किए गए हैं। उद्यम श्रेणी के पुरस्कारों में एक ट्रॉफी, प्रमाणपत्र, 1 से 3 लाख रुपये की पुरस्कार राशि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्र एमएसएमई संबंधित श्रेणी में ऑनलाइन आवेदन जमा करेंगे। एक उद्यमी एक से अधिक श्रेणी के पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 मई 2025 है। डैशबोर्डएमएसएमई.जीओपी.आईएन पोर्टल पर आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें