फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 28वें महावीर अवाॅर्ड के लिए 30 तक करें आवेदन

Tue, 30 Jul 2024 04:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विजेता को मिलेंगे 10 लाख रुपये, प्रशस्तिपत्र और स्मृति चिह्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। भगवान महावीर फाउंडेशन की ओर से 28वें महावीर अवाॅर्ड के लिए चार क्षेत्र क्रमश: अहिंसा और शाकाहार, शिक्षा, दवा व समुदाय और सामाजिक सेवा में आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित की गई है।

उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से प्रत्येक क्षेत्र में विजेता को 10 लाख रुपये, एक प्रशस्तिपत्र और एक स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस अवाॅर्ड के लिए गरीब तबके व समाज के लिए सेवाएं देने वाले संस्थान और लोग आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत अहिंसा और शाकाहार, शिक्षा, दवा व समुदाय और सामाजिक सेवा के अवाॅर्ड दिए जाएंगे। इसके लिए नागरिक 30 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अवाॅर्ड के लिए निर्धारित आवेदनपत्र को भरकर डाक के जरिए भगवान महावीर फाउंडेशन सियाट हाउस 961, पूनमल्ली हाई रोड, पुरासावाल्कम, चेन्नई, तमिलनाडु-600084 अथवा ई-मेल के माध्यम से भिजवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए भगवान महावीर फाउंडेशन की वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें