चरखी दादरी। उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि सरकार की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल नर्सरियां खोली जाएंगी। सरकारी, निजी शिक्षण संस्थानों, पंचायत एवं निजी खेल संस्थानों से खेल नर्सरी योजना 2025-26 के तहत खेल नर्सरी स्थापित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च है। खेल नर्सरियां केवल ओलंपिक, एशियन एवं कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल खेलों के लिए खोली जाएंगी। इच्छुक संस्थान खेल विभाग की वेबसाइट haryanasports.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद