फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अनुराग सांगवान ने पहले ही प्रयास में एनडीए में किया ऑल इंडिया टॉप, प्रदेश का नाम किया रोशन

Wed, 19 Apr 2023 01:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

पहले ही प्रयास में अपने स्तर पर तैयारी कर अनुराग ने एनडीए परीक्षा में टॉप किया है। मूलरूप से चरखी दादरी के चंदेनी गांव का रहने वाले होनहार अनुराग का 12वीं की परीक्षा का परिणाम आना अभी बाकी है। 
विज्ञापन
अनुराग सांगवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी के गांव चंदेनी निवासी अनुराग सांगवान ने एनडीए में ऑल इंडिया टॉप किया है। देशभर में चयनित 538 युवाओं में अनुराग को एआईआर-1 रैंक मिली है। अनुराग ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा दी हुई है और अभी उसका परिणाम आना बाकी है। अनुराग ने पहले ही प्रयास में यह परीक्षा पास कर डाली।
विज्ञापन


अनुराग के पिता जीवक सांगवान ने बताया कि पहले ही प्रयास में बिना कोचिंग के उनके बेटे का चयन हो गया। अनुराग ने साइंस संकाय में गुरुग्राम के एक प्राइवेट स्कूल से बारहवीं कक्षा की परीक्षा दी है। एनडीए में बारहवीं में पढ़ने वाला विद्यार्थी आवेदन कर सकता है।

पिता जीवक ने बताया कि उन्होंने ही कुछ सीखने के लिए अनुराग से एनडीए परीक्षा का फार्म भरवाया था। फार्म भरने के बाद अनुराग ने अपने स्तर पर थोड़ी बहुत तैयारी की। इस दौरान परीक्षाओं का भी उस पर दबाव था। उसने एनडीए के कुछ टॉपिक ऑनलाइन पढ़े और परीक्षा में बैठ गया। पहले ही प्रयास में उसने ऑल इंडिया टॉप कर डाला।
विज्ञापन


जीवत सांगवान ने बताया कि अनुराग ने स्कूली स्तर पर आयोजित होने वाले ओलंपियाड में कई जगह पुरस्कार जीते हैं। शुरू से ही उसमें प्रतिभा छिपी हुई है। जीवक ने बताया कि वे 2003 में गांव चंदेनी से भिवानी शिफ्ट हो गए थे। अनुराग की माता सुदेश बीएससी बीएड है और वो गुरुग्राम में प्राइवेट टीचर है। पिता जीवक मानेसर में फाइनेंस मैनेजर के पद पर कार्यरत है। अनुराग अपने माता-पिता की इकलौती संतान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें