फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हरियाणा अंडर-17 क्रिकेट टीम की कप्तानी करेगा अंशु सांगवान

Sun, 24 Aug 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
अपने कोच व शिक्षकों के साथ क्रिकेटर अंशु सांगवान।
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी जिले के छपार गांव निवासी अंशु का अंडर-17 हरियाणा क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। अंशु सांगवान ऑलराउंडर है और उसका चयन बतौर कप्तान हुआ है। हिमांशु बरसाना मोड़ स्थित एसईडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नौवीं कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन

कोच राहुल ने बताया कि अंशु दादरी जिले का पहला युवा क्रिकेटर है जिसका चयन हरियाणा क्रिकेट टीम में ऑलराउंडर के रूप में हुआ है। अंशु ऑनलाइन भी इरफान पठान क्रिकेट अकादमी में कोचिंग के गुर सीख रहा है। अंशु ने क्रिकेट टीम में अपना स्थान सुनिश्चित करके अपने गांव छपार, विद्यालय व अपने माता-पिता का नाम भी रोशन किया है।
अंशु की इस उपलब्धि के पीछे उनके कोच राहुल की अहम भूमिका रही है। इस अवसर पर डॉ. जसवंत सहारन, मुकेश जाखड़ व विनोद जाखड़ ने अंशु को बधाई देते हुए सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें