चरखी दादरी में कोच और अन्य लोगों के साथ पदक विजेता मुक्केबाज।
चरखी दादरी। रुपाणा बॉक्सिंग क्लब में दादरी जिला स्तरीय जूनियर मुक्केबाजी स्पर्धा हुई। इसमें 125 मुक्केबाजों ने दमखम दिखाया। विभिन्न श्रेणी में रोचक मुकाबले हुए। 46 किलोग्राम भारवर्ग में दीपांशु ददरवाल और 48 किलोग्राम भारवर्ग में प्रवेश ने प्रतिद्वंद्वी मुक्केबाजों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान पाया। लड़कों के 80 किलोग्राम भारवर्ग श्रेणी में राहुल और लड़कियों की श्रेणी में अंशिका जीतीं।
शहर स्थित श्योनाथ नंबरदार बॉक्सिंग अकादमी के आठ मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर आठ स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता के 52 किलोग्राम भारवर्ग में मामन सैनी ने स्वर्ण पदक जीता। 60 किलोग्राम भारवर्ग में शुभम प्रथम रहे। 70 किलोग्राम में ध्रुव और 80 किलोग्राम भारवर्ग में राहुल चाहर अव्वल रहे। लड़कियों में जूनियर वर्ग में महक ने 52 किलोग्राम भारवर्ग में पहला स्थान पाया। अंशिका 80 किलोग्राम भारवर्ग में जीतीं। योगी पितांबर नाथ ने विजेताओं को आशीर्वाद दिया। कोच कप्तान सिंह और मनोज ने आगामी राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। खेलप्रेमी सुभाष, सागर, जीतू, धर्मबीर साहुवास, अधिवक्ता देवेंद्र चाहर आदि ने विजेता मुक्केबाजों के खेल कौशल की सराहना की।