फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना से एक और मौत, छह संक्रमित भी मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में लगातार दूसरे दिन एक ओर कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। यह जिले में कोरोना संक्रमण के कारण 18वीं मौत है। इस साथ ही सोमवार को छह लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा दस संक्रमितों को ठीक होने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि नए छह केस मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 1333 हो गई है। सोमवार शाम तक जिले से कोरोना टेस्ट के लिए 82 हजार 864 सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 3731 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित है। अब तक जिले में 18 संक्रमितों की मौत हो चुकी है और 13 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। सोमवार को 544 सैंपल लिए गए।
डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि सोमवार को शहर के पासवान मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति, कलियाणा निवासी 20 वर्षीय युवक, सैनीपुरा निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति, शहर निवासी 20 वर्षीय युवती और घिकाड़ा निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। उन्होंने बताया कि सभी संक्रमितों को ट्रेस कर लिया है और उनके संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें