फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: परीक्षा केंद्र शिफ्ट करने से खफा ग्रामीणों ने लगाया जाम

Thu, 09 Mar 2023 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। पिचोपा कलां स्थित बोर्ड परीक्षा का सेंटर शिफ्ट करने से खफा ग्रामीणों ने वीरवार शाम बिंद्रावन अड्डे पर पहुंचकर दिल्ली-पिलानी सड़क मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को बड़ी मुश्किल से समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

बता दे कि पिचौपा कलां परीक्षा केंद्र पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं व बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित की जा रही थी। बोर्ड व जिला प्रशासन के उड़नदस्ते परीक्षा के दौरान जब केंद्र पर पहुंचे तो यहां बाहरी हस्तक्षेप मिला। बोर्ड प्रशासन ने बाहरी हस्तक्षेप की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए वीरवार को इस केंद्र को भांडवा स्थित प्रज्ञा स्कूल में शिफ्ट कर दिया।
गांव के स्कूल का परीक्षा केंद्र रद्द होने की जानकारी मिलते ही गांव पिचौपा कला, पिचोपा खुर्द, बिंद्राबन आदि गांवों के ग्रामीण बिंद्रावन बस स्टैंड पर एकत्र हुए और दिल्ली-पिलानी मुख्यमार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की जानकारी मिलते ही बाढड़ा थाना प्रभारी कप्तान सिंह व अटेला पुलिस चौकी से पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से सड़क से हटने की अपील की। रामनिवास पिचौपा, विकास शर्मा, अशोक, विजय, पप्पू, दानाराम, रामनिवास, ओमप्रकाश आदि ने बताया कि उनके स्कूल के परीक्षा केंद्र को जान-बूझकर बदनाम किया जा रहा है। परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी लगे हैं। एक निजी स्कूल संचालक ने प्रशासन से मिलीभगत कर केंद्र को शिफ्ट करवाया है जिससे आठ गांवों के पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीण अभिभावकों, विद्यार्थियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें