फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मछलियों को आटा डालने गए बुजुर्ग का पांव फिसला, रिजर्व टैंक में डूबने से मौत

Sun, 23 Jun 2024 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव कमोद व रावलधी गांव के बीच बनाए गए रिजर्व टैंक में डूबने से शनिवार सुबह कमोद निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग धर्मबीर की मौत हो गई। धर्मबीर प्रतिदिन की तरह शनिवार सुबह मछलियों को आटा डालने के लिए गया था। इसी दौरान पैर फिसलने के चलते टैंक में जा गिरा। दादरी सदर थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक के भाई के बयान इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की।
बुजुर्ग धर्मबीर प्रतिदिन रिजर्व टैंक में मछलियों को आटे की गोलियां डालने जाता था। शनिवार सुबह 4 चार बजे वह मछलियों को गोलियां डालने के लिए रिजर्व टैंक पर पहुंचा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह टैंक में गिर गया। तैरना न आने की वजह से बाहर नहीं निकल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में किसी ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और सिविल अस्पताल में रखवा दिया। सूचना मिलने पर शनिवार दोपहर धर्मबीर के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए कागजी कार्रवाई पूरी की और मृतक के छोटे भाई रामअवतार के बयान दर्ज किए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें