फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नागरिक अस्पताल परिसर में खुलेगी अमृत फार्मेसी, सीएम ने वीसी के माध्यम से रखी आधारशिला

Fri, 29 May 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं का शुभारंभ करते विधायक उमेद पातुवास व - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली, सुलभ और सस्ती चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं के व्यापक विस्तार और आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। विधायक उमेद पातुवास ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से वीसी से परियोजनाओं के उद्घाटन के दौरान नागरिक अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए ये विचार रखे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में उन्नत डायग्नोस्टिक मशीनें जैसे सीटी स्कैन, डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और बेहतर लैब सुविधाएं स्थापित की जा रही हैं, ताकि बीमारियों की जांच समय पर और सटीकता से हो सके। आपातकालीन और ट्रॉमा केयर यूनिट्स को अपग्रेड किया गया है। अब विशेषज्ञ डॉक्टरों और प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ की टीम 24 घंटे मरीजों की सेवा के लिए मुस्तैद रहती है। मरीजों के मेडिकल रिकॉर्ड को डिजिटल किया जा रहा है, जिससे वे किसी भी केंद्र पर आसानी से अपना पुराना इलाज देख सकेंगे।

जिला परिषद के चेयरमैन मंदीप डालावास ने कहा कि सरकार की ओर से सभी नागरिक अस्पतालों में आवश्यक और जीवन रक्षक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया गया है। जेनेरिक दवाओं के काउंटरों की संख्या बढ़ाई जा रही है ताकि मरीजों पर आर्थिक बोझ न पड़े। ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर क्षेत्रों में हर सप्ताह मुफ्त स्वास्थ्य जांच, परामर्श और जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने सीटी स्कैन मशीन व सशक्त नारी सुदृढ़ परिवार क्लीनिक का शुभारंभ किया और अमृत फार्मेसी की आधारशिला रखी।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर, एसडीएम डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ डाॅ. नरेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डाॅ. आशीष मान व डाॅ. राहुल अरोड़ा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


अमृत फार्मेसी से मिलेंगी सस्ती दवाएं और इंप्लांट्स
शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल में अमृत (अर्फोडेबल मेडिसिन एंड रिलाएब्ल इंप्लांट फॉर ट्रीटमेंट) फार्मेसी की आधारशिला भी रखी। अमृत फार्मेसी खुलने से जिले के मरीजों को अस्पताल परिसर में ही सस्ती दवाएं और ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले इंप्लांट्स मिल सकेंगे। इसके लिए अस्पताल परिसर में करीब एक हजार वर्ग फीट में नया ब्लॉक तैयार किया जाएगा। इस ब्लॉक में दवाओं के भंडारण और वितरण की आधुनिक व्यवस्था होगी, ताकि मरीजों को अधिक समय तक कतारों में न खड़ा होना पड़े।
महंगे इंप्लांट्स से मिलेगी राहत


बता दें कि दादरी के नागरिक अस्पताल में वर्तमान में हड्डी रोग और सामान्य रोगों से संबंधित ऑपरेशन की सुविधा है। हड्डियों से संबंधित ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले इंप्लांट्स जैसे रॉड, प्लेट व अन्य उपकरण अस्पताल में उपलब्ध नहीं होते। जिसके चलते मरीजों को ये इंप्लांट्स महंगे दामों पर बाहर से खरीदने पड़ते हैं। लेकिन परिसर में अमृत फार्मेसी खुलने से यह समस्या भी लगभग खत्म हो जाएगी। इसमें उच्च गुणवत्ता के इंप्लांट्स रियायती दरों पर उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें