फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हड़ौदा-भिवानी सड़क निर्माण में अनियमितताओं के आरोप लगाए

Fri, 13 Nov 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। ग्रामीणों ने गांव हड़ौदा से भिवानी सड़क के निर्माण कार्य में टेंडर की शर्तों का उल्लंघन करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने इस मामले में थाना प्रभारी बाढड़ा को शिकायत देकर जांच करवाने व जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव हड़ौदा से भिवानी तक जाने वाली सड़क का लोक निर्माण विभाग ने पिछले सप्ताह ही दोबारा निर्माण करवाया है। निर्माण कार्य की खराब गुणवत्ता की वजह से ग्रामीणों में रोष है।
ग्रामीण नवीन कुमार, धर्मपाल सिंह, राजकुमार, धन सिंह नंबरदार, जयपाल, सूरजप्रकाश, फूल सिंह, प्रवीण, सुरेंद्र सिंह और रमेश कुमार ने शिकायत में बताया कि सड़क के टेंडर की डीएनआईटी शर्तों के अनुसार पुरानी सड़क की मौजूदा सामग्री को बिना उखाड़े उसके ऊपर नई बीसी की परत बिछाई जानी थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि पुरानी सड़क की छह एमएम परत की मिलिंग करवाकर उसे उखाड़ दिया गया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पुरानी सड़क की परत हटाने से सड़क की निर्धारित डिजाइन मोटाई छह एमएम कम हो गई। उखाड़ी गई सामग्री का ही दोबारा नई सड़क के निर्माण में इस्तेमाल किया गया है। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें