फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: वेबकास्टिंग से कवर किए जाएंगे सभी मतदान केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार सभी मतदान केंद्रों को वेबकास्टिंग के माध्यम से कवर किया जाएगा। सभी केंद्रों पर आयोग की ओर से निर्धारित न्यूनतम सेवाएं व सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी। इसके साथ ही सी-विजिल एप पर आने वालीं शिकायतों का 100 मिनट के अंदर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर ने वीरवार को संबंधित अधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों पर मंत्रणा की। इससे पहले हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने जिला प्रशासन के साथ वीसी के माध्यम से अब तक की चुनावी तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक से पहले जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर जिला स्तर पर सभी तैयारी समय पर पूरी की जा रही हैं। टोल फ्री नंबर 1950 को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है और सी-विजिल एप को लेकर भी टीम एक्टिव है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग द्वारा तय सुविधाएं मुहैया कराने के लिए एआरओ सभी तैयारी समय पर पूरी करें। जो युवा 18 वर्ष के हो चुके हैं और वोट नहीं बनवाया है, उनको वोट बनवाने के लिए प्रेरित करें। आदर्श आचार संहिता को प्रभावी ढंग से लागू करें और सी-विजिल एप पर आने वालीं शिकायतों का तत्काल निवारण करें।
विज्ञापन




सहायक निर्वाचन अधिकारी करेंगे बूथों का निरीक्षण
निर्वाचन अधिकारी ने सहायक निर्वाचन अधिकारियों से कहा कि सभी बूथों का निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। वेब कास्टिंग को लेकर कैमरों की स्थापना का कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला में स्वीप की गतिविधियों में तेजी लाई जाए ताकि अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित किया जा सके।


मतदान केंद्रों पर की जाएंगी विभिन्न व्यवस्थाएं

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए। मतदान केंद्रों पर इस प्रकार से व्यवस्था की जाए कि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो और सुगम तरीके से मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के साथ-साथ अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित किया जा सके।


जिलास्तरीय कंट्रोल रूम भी होगा तैयार

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी निर्देशानुसार वेब कास्टिंग को लेकर एआरओ व इलेक्शन अधिकारियों को कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। वेब कास्टिंग सभी बूथों पर की जाएगी व निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करने के लिए जिला मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें