परशुराम सेवा समिति के सदस्य जनसंपर्क अभियान चलाते हुए।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। भगवान परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान में 11 अक्तूबर को सुबह 11 बजे मंगल मार्केट, पुराना बस स्टैंड में सर्व समाज मिलन समारोह आयोजित होगा। समारोह में राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
समिति के अध्यक्ष एडवोकेट धर्मवीर वशिष्ठ एवं महिला अध्यक्ष सरिता भारद्वाज व सुधीर शर्मा चांदवास ने बताया कि इस बार के समारोह की मुख्य थीम सर्व समाज समरसता, सेवा संकल्प स्वच्छता और सर्व समाज समरसता रखी गई है।
कार्यक्रम में विधायक सुनील सतपाल सांगवान, बाढड़ा विधायक उमेद सिंह पातुवास, मार्गदर्शक एवं हरियाणा वेयरहाउसिंग के चेयरमैन राम किशन शर्मा, सुनीता डांगी, चेयरपर्सन महिला एवं बाल विकास निगम, भाजपा जिला अध्यक्ष राष्ट्रदीप परमार, भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुनील इंजीनियर और नगर परिषद अध्यक्ष बक्शी सैनी विशिष्ट अतिथि रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता मास्टर हरीश शर्मा बीजना, मंडल अध्यक्ष करेंगे। इसके लिए जनसंपर्क अभियान चलाया।
समारोह में लोक गायक राजेश थुरानियां एवं मोनिका शर्मा पार्टी सहित भजनों की प्रस्तुति देंगे। समारोह की तैयारियों में देवकीनंदन भारद्वाज, अश्वनी भारद्वाज, दिनेश शर्मा बौद, रविंद्र वशिष्ठ, डॉ. सुनील भारद्वाज मंदोली, बब्बू ठेकेदार, बल्लू पहलवान, मुकेश इमलोटा सहित अन्य सदस्य जुटे हुए हैं।