झोझूकलां। गांव पांडवान में वीरवार को अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान सभी राम भक्तों ने पूरे गांव में अक्षत बांटे। यात्रा में सरपंच प्रतिनिधि अमित सांगवान का सहयोग रहा।
उन्होंने बताया कि यात्रा का शुभारंभ योगी बाबा मंगलाईनाथ ने सर्वहित साधना न्यास के अध्यक्ष स्वामी सच्चिदानंद को अक्षत भेंट कर किया। यात्रा में योगी बाबा मंगलाईनाथ का सानिध्य रहा। यात्रा का समापन बाबा रेढूनाथ महाराज मंदिर में किया गया। यात्रा के दौरान सभी ग्रामीणों से 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि में प्राण प्रतिष्ठा के दिन दिवाली मनाने का आग्रह किया गया।
उन्होंने कहा कि सैकड़ों साल की तपस्या, संघर्ष, बलिदान के बाद 22 जनवरी को शुभ घड़ी आई है। इस दौरान योगी नन्हूनाथ, योगी सेवानाथ, योगी सुंदरनाथ, योगी बालकनाथ, बाबा तुरंतनाथ, बाबा महेंद्रनाथ, रामबीर, विजयपाल, बलजीत, लक्ष्मण आदि ग्रामीण शामिल रहे।
शहर और 22 गांवों में बांटे अक्षत
चरखी दादरी। देश में चल रहे अक्षत वितरण कार्यक्रम के तहत वीरवार को फैम जिलाध्यक्ष जयभगवान मस्ताना की अगुवाई में शहर के घिकड़ा रोड स्थित घरों में अक्षत बांटे गए। धर्म जागरण समन्वय जिला संयोजक संदीप छपारिया ने बताया कि वीरवार को जिले 22 गांव पूर्ण रूप से कवर किए गए। इन गांवों में केवल 50 प्रतिशत घरों में ही अक्षत बंट सके थे। वीरवार को इन गांवों में कार्यक्रम समाप्त कर शेष गांवों में तत्परता से मुहिम जारी है। वीरवार के इस कार्यक्रम में धर्मा, सीमा, संतोष, सरोज, मंजू गोयल, सुशीला, गुड्डी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।