फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अब दो चरणों में खोली जाएगी आकांक्षी शाैचालयों की निविदा

Sun, 11 May 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर में बना सार्वजनिक शौचालय। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर में बनने वाले आधुनिक सुविधाओं से लैस आकांक्षी शौचालयों की निविदा नगर परिषद के अधिकारी अब दो चरणों में खोलेंगे। पहले चरण में दो तो दूसरे चरण में तीन शौचालयों की निविदा खोली जाएगी। अहम बात यह है कि शुक्रवार तक पहले चरण की निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 5 आकांक्षी शौचालयों के निर्माण पर करीब 54 लाख लागत आएगी।
शहर में फिलहाल 12 सार्वजनिक शौचालय हैं। शहरवासी इनकी संख्या बढ़ाने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। अब जाकर लोगों की यह मांग परवान चढ़ती नजर आ रही है।
विज्ञापन

स्वच्छता मिशन के तहत शहर में सार्वजनिक शौचालयों की संख्या बढ़ाने की योजना बढ़ाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा गया था। इसके बाद आकांक्षी शौचालय निर्माण के लिए 54 लाख का बजट मिला। अब नगर परिषद ने अप्रैल में निविदा आमंत्रित की थी।
पोर्टल पर तकनीकी कारणों के चलते अब नगर परिषद अधिकारी आकांक्षी शौचालयों की निविदा दो चरणों में खोलेंगे। दो की निविदा प्रक्रिया अगले सप्ताह पूरी कर ली जाएगी। बाकी तीन शौचालयों की निविदा बाद में पूरी की जाएगी। अधिकारियों की मानें तो 25 मई से पहले आकांक्षी शौचालयों का निर्माण कार्य शुरू कराने की योजना है।
11 लाख से अधिक आएगी एक आकांक्षी शौचालय के निर्माण पर लागत : नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि एक आकांक्षी यानी एस्पीरेशनल शौचालय निर्माण पर करीब 11 लाख से अधिक लागत आएगी। इसमें अत्याधुनिक टॉयलेट सीट समेत ब्रेस्ट फीडिंग कॉर्नर आदि सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन

दो साधारण शौचालयों का निर्माण 15 मई से होगा शुरू : आकांक्षी के अलावा नगर परिषद अधिकारियों ने दो साधारण शौचालयों की निविदा प्रक्रिया सिरे चढ़कार एजेंसी को कार्यादेश जारी कर दिया है। दोनों सामान्य सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कार्य 15 मई से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें