फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी बोले- दाना ता सही में एकदम काला पड़ गया

विज्ञापन
अपने हाथ में लिए गेहूं के दाने की मोबाइल में फोटो क्लिक कराते डीसी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी डीसी श्यामलाल पूनिया और पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा ने वीरवार को कादमा, झोझू और बाढड़ा क्षेत्र का दौरा किया। सड़क से गुजरते समय प्रशासनिक अधिकारियों की नजर खेतों में कटाई कार्य में जुटे किसानों पर पड़ गई। डीसी और एसपी ने अपनी गाड़ियां रुकवाई और खेतों में किसान के बीच जा पहुंचे। इस दौरान किसानों ने उन्हें बताया कि गत दिनों हुई ओलावृष्टि और बारिश से गेहूं की फसल की पैदावार घटकर 50 फीसदी ही रह गई है और दाना भी काला पड़ गया है। इस पर डीसी और एसपी ने कटी हुई फसल को देखा और दाने हाथ में लेकर देखे। जांच के बाद डीसी ने कहा कि वास्तव में गेहूं के दाने काले पड़ गए हैं। डीसी और एसपी ने कटाई के समय किसानों से सावधानी बरतने और एक-दूसरे से उचित दूरी रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें