फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 किसानों में से 355 ही पहुंचे खरीद केंद्रों पर सरसों बेचने

विज्ञापन
आढ़तियों से बातचीत करते एडीसी और एसडीएम। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
लॉकडाउन के बावजूद जिला प्रशासन सरकार द्वारा दी गई हिदायतों अनुसार बुधवार से सरसों खरीद शुरू कराने में कामयाब रहा। हालांकि किसानों ने खरीद केंद्रों पर आकर फसल बेचने में कम ही रुझान दिखाया। पहले दिन जिले के 15 खरीद केंद्रों पर दो शिफ्टों में 1500 किसान बुलाए गए थे लेकिन शाम साढ़े तीन बजे तक महज 375 किसान ही पहुंचे। उनमें से कुछ की फसल में नमी मिली जिसके चलते खरीद नहीं हो पाई। वहीं, दादरी मंडी में सोसायटी की मार्फत खरीद कराने की बात पर आढ़तियों और खरीद एजेंसी अधिकारी में ठन गई। मामला बढ़ता देख एडीसी मोहम्मद इमरा रजा सहित एसडीएम संदीप अग्रवाल और सिटीएम प्रीतपाल सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन

उपायुक्त श्यामलाल पूनिया की अध्यक्षता में बुधवार को दादरी जिला में सरसों की खरीद सुचारु रूप से शुरू कर दी गई है। मंडियों में किसानों को पंजीकरण के अनुसार बुलाया जा रहा है। सभी खरीद केंद्रों में सैनिटाइजर व मास्क आदि की भी पूरी व्यवस्था की गई है। बुधवार सुबह दादरी अनाज मंडी में आढ़तियों की बजाय सोसायटी से सरसों खरीद कराने की बात पर आढ़ती बिफर गए। उन्होंने गेहूं खरीद से भी साफ इंकार कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पाकर एडीसी मोहम्मद इमरान रजा, एसडीएम संदीप अग्रवाल और सिटीएम प्रीतपाल सिंह मंडी पहुंचे। उन्होंने पहले दोनों पक्षों से बातचीत की और इसके बाद मार्केट कमेटी के अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों से बंद कमरे में बैठक की। एडीसी ने दोनों पक्षों का समझाया और इसके बाद पेंच सुलझ गया।
अतिरिक्त उपायुक्त ने मंडी के व्यापारियों से कहा कि वे खरीद प्रक्रिया में पूरा सहयोग करें और फसल को सरकारी मापदंडों के आधार पर ही खरीदें। खरीद के समय सरसों की ढेरी के आसपास तीन-चार फीट का फासला रखकर खड़े हों।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला में दादरी और बाढड़ा के अलावा झोझू कलां, रानीला, ढाणी फौगाट, कादमा, चिडिय़ा, हड़ौदी, इमलोटा, मिसरी, अटेला खुर्द, जावा, बेरला, झिंझर व चरखी में फसल खरीद केंद्रों पर सरसों की खरीद की गई। उन्होंने बताया कि फसल खरीद का कार्य सुबह आठ बजे से एक बजे तक व दोपहर दो बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक होगा। वीरवार 16 अप्रैल से सुबह और शाम को पचास-पचास किसान मंडी में फसल बिक्री के लिए आ सकेंगे।
किस खरीद केंद्र पर कितने किसान पहुंचे
मार्केट कमेटी सचिव सुरेश खोखर ने बताया कि दोपहर सवा तीन बजे तक दादरी नई मंडी में 14, पुरानी मंडी में 17, बाढड़ा मंडी में 29, अटेला में 31, जावा में 20, बेरला में 8, झिंझर में 18, चरखी में 31, झोझू में 26, रानीला में 36, ढाणी फौगाट में 37, कादमा में 14, चिडिय़ा में 38, इमलोटा व हड़ौदी में 28-28 किसान अपनी फसल बेचने पहुंचे।
मंडी में पुलिस रही तैनात, मंडी सुपरवाइजर से उलझा किसान
दादरी अनाज मंडी में सरसों खरीद शुरू होने के चलते पुलिस बल भी तैनात रहा। मंडी के गेट पर महिला और पुरुष कर्मचारी तैनात रहे। नई अनाज मंडी में करीब 12 पुलिस कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई ताकि कानून व्यवस्था न बिगड़े। वहीं, मंडी सुपरवाइजर से एक किसान भी उलझ गया और पुलिसकर्मियों को हस्तक्षेप कर मामला शांत करवाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें