फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल सभा का चुनाव आज, सचिव पद के लिए सर्वाधिक चार उम्मीदवार मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दो वर्ष के लिए अग्रवाल सभा कार्यकारिणी के छह पदाधिकारी आज चुने जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया अग्रसेन धर्मशाला में आज संपन्न होगी। छह पदों में से दो पदों के लिए एक-एक उम्मीदवार मैदान हैं और इन दोनों पदों के लिए मतदान नहीं होगा। इनके अलावा चार पदों पर दो या इससे अधिक उम्मीदवार मैदान में बचे हैं और इनका फैसला मतदान के जरिये होगा। सचिव पद के लिए सर्वाधिक चार उम्मीदवार आमने-सामने हैं।
विज्ञापन

सभा के 936 सदस्य मतदान के जरिये छह पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी चंद्रमोहन गुप्ता ने बताया कि छह पदों में से वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के पद पर एक-एक उम्मीदवार मैदान में रहने के चलते मतदान नहीं होगा। प्रधान, कनिष्ठ उपप्रधान, महासचिव व सचिव पद के लिए मतदान कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि चुनाव से पहले संपन्न हुई नामांकन प्रक्रिया में 31 उम्मीदवारों ने ताल ठोंकी थी। वरिष्ठ उपप्रधान व कोषाध्यक्ष पद के लिए ताल ठोंकने वालों ने नामांकन वापस ले लिए जिसके चलते इन दोनों पद पर एक-एक उम्मीदवार ही बचा है।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवार बलराम गुप्ता व सतीश बजाज मैदान में हैं। कनिष्ठ उपप्रधान के लिए ओमान्नद गुप्ता व पवन कुमार बंसल में सीधा मुकाबला है। महासचिव के लिए तीन उम्मीदवार ललित महाजन, मुकेश मित्तल व रवि कुमार में त्रिकोणीय मुकाबला है। सचिव पद पर चार उम्मीदवार अनुज कुमार, प्रवीण कुमार मित्तल, संदीप कुमार गोयल व शुभम कुमार के बीच मुकाबला बना हुआ है।
सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान
रविवार को होने वाले चुनाव में मतदान का समय सुबह नौ से शाम पांच बजे निर्धारित किया गया है। सभी मतदाता अपना पहचान पत्र साथ अवश्य लेकर आएं। पांच बजे के बाद मतों की गिनती शुरू हो जाएगी और कुछ देर बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें