फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अग्रसेन जयंती पर संस्थाओं ने निकाली शोभायात्रा

Fri, 04 Oct 2024 05:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर में विभिन्न संस्थाओं की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती पर शोभायात्रा व सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कैलाशचंद रिटोलिया ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर उमाशंकर गोयल, शिवकुमार, रोहित गोयल, डॉ. अलका मित्तल व डॉ. रविंद्र मित्तल पहुंचे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रविंद्र सिंह गुप्ता ने की। कार्यक्रम में कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसमें वैश्य विद्यालय की टीम ने भगवान रामजी की सुंदर नाटिका, भ्रूण हत्या पर मार्मिक गीत, गणेश वंदना, स्वागत गीत, संस्कार स्कूल की आदिनाथ पर धार्मिक गीत व दिव्य स्कूल की महाराजा अग्रसेन गीत प्रस्तुत किया। मंच संचालक शुभम गोयल ने बताया कि अतिथियों काे मोती माला, पटका व माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के मुख्य द्वार पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके शोभायात्रा शुरू की गई। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस वैश्य संस्थान में समाप्त हुई। इसमें शहर की महिलाएं हाथ में ध्वज लेकर शामिल रहीं। शोभायात्रा में 18 गोत्रों के 18 घोड़ों पर राजकुमार सवार रहे। बैंड बाजा, शहनाई वादक, ढोल-नगाड़े व डीजे ने यात्रा की शोभा बढ़ाई।
फोटो - 13
दादरी शहर में निकाली गई शोभायात्रा में ध्वज लेकर चलतीं महिलाएं। स्रोत : संस्था
फोटो - 14
वैश्य स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देतीं छात्राएं। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें