फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शगुन योजना के 65 पात्रों के आवेदन सत्यापित कर बजट के लिए भेजे ट्रेजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सरकार की शगुन योजना के तहत जिला में अब तक कोई भी आवेदन लंबित नहीं है। सरकार के कल्याण विभाग ने हाल ही में 65 आवेदनों को पोर्टल पर सत्यापित कर बजट भुगतान के लिए ट्रेजरी में भिजवाया है ताकि लाभार्थियों के बैक खातों में राशि पहुंच सके। तीन -चार दिन पहले 15 नए आवेदन तहसील वेलफेयर अफसर के पोर्टल पर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत एससी वर्ग बीपीएल कार्ड धारक को सरकार की ओर से 71 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है। इसी प्रकार बीसी व सामान्य श्रेणी के पात्रों को 31 हजार रुपये की राशि दी जाती है। इसके लिए परिवार की सालाना आय एक लाख 80 रुपये से कम होनी चाहिए। इसी प्रकार विधवा चाहे वह किसी भी कैटेगरी में हो उसे 51 हजार रुपये की राशि दिए जाने का प्रावधान है लेकिन इसके लिए उसकी सालाना आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन

जिला कल्याण अधिकारी विनोद चावला ने बताया कि विभाग के पास शगुन योजना का कोई केस पेंडिंग नहीं है। उन्होंने बताया कि डीडब्ल्यूओ पोर्टल पर पहुंचे सभी 65 आवेदनों को सत्यापित कर बजट के लिए ट्रेजरी में भिजवाया गया है ताकि पात्र परिवारों को जल्द यह सुविधा मिल सके। उन्हाेंने बताया कि दो- तीन पहले तहसील वेलफेयर अधिकारी के पोर्टल पर करीब 15 नए आवेदन आए हैं इनको पहले तहसील वेलफेयर अधिकारी सत्यापित करेंगे और उसके बाद डीडब्ल्यूओ सत्यापित करेगा। जिला कल्याण अधिकारी विनोद चावला ने बताया कि जो भी आवेदन पोर्टल पर पहुंचता है तत्काल प्रभाव से उसका निपटान कर दिया जाता है। विभाग को 30 दिन में लाभार्थी के बैंक खाते में सहायता राशि भेजनी होती है। इसके लिए विभाग तत्परता से काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें