फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सुबह की उमस के बाद शाम बदला मौसम का मिजाज, 30 मिनट में 10 एमएम बरसे बदरा, गलियों में जलभराव

विज्ञापन
चरखी दादरी में शाम सवा चार बजे बारिश में छाता लेकर जाती महिला। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से दोपहर तक तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। वहीं, शाम करीब चार बजे बारिश शुरू हो गई। करीब 30 मिनट में 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि कई जगहों पर गलियों में जलभराव हो गया। बस स्टैंड रोड और पूर्ण मार्केट क्षेत्र की गलियों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देर शाम तक जलनिकासी का काम जारी रहा।
विज्ञापन

इस दौरान हवा की गति 11 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। जबकि वातावरण में नमी की मात्रा 81 प्रतिशत रही। सुबह आसमान साफ था और दोपहर तक तेज धूप बनी रही, जिससे गर्मी और उमस ने परेशान किया। शाम होते-होते मौसम ने रुख बदल लिया। करीब 30 मिनट की हल्की बारिश ने पूरे माहौल को ठंडा कर दिया।
अब तक 500 एमएम बारिश, 4200 एकड़ में जलभराव
मानसून सीजन में अब तक जिले में कुल 500 एमएम वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जिसे सामान्य माना जा रहा है। पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण लगभग 4200 एकड़ कृषि भूमि में जलभराव बना हुआ है, जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों को अब उम्मीद है कि मानसून की विदाई के साथ जलनिकासी में तेजी आएगी, ताकि 20 अक्तूबर से शुरू होने वाली सरसों की बिजाई समय पर हो सके।
विज्ञापन

13 सितंबर तक शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, 13 सितंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में एक नया चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने की संभावना है। यदि इसका ट्रैक राजस्थान के पूर्वी हिस्से की ओर रहता है, तो क्षेत्र में एक बार फिर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें