फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जेबीटी कोर्स में छह काउंसिलिंग के बाद रिक्त सीटों पर दाखिला के लिए तीसरा चरण शुरू, आज से शुरू होंगे आवेदन

Thu, 04 Dec 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जेबीटी (डीएलएड) प्राइमरी टीचर कोर्स में दो चरणों की काउंसिलिंग पूरी होने के बाद रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए तीसरा चरण प्रारंभ कर दिया गया है। तीसरे चरण में ऑनलाइन आवेदन 4 से 8 दिसंबर तक किए जाएंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और अध्यापक प्रशिक्षण परिषद की ओर से पूरी प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जा रही है। प्रदेशभर में उपलब्ध 18,950 सीटों के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है। कक्षा 12वीं में 50 प्रतिशत अंकों वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन

- पहले और दूसरे चरण में अब तक छह राउंड की काउंसलिंग हो चुकी है। अब तीसरे चरण के तहत चार से आठ दिसंबर तक आवेदन मांगे गए है। आठ दिसंबर तक आवेदन करने के बाद 12 दिसंबर शाम को सातवीं मेरिट सूची जारी की जाएगी। इस सूची में चयनित उम्मीदवार 15 दिसंबर तक अलॉट किए गए शिक्षण कॉलेज में दाखिला करवा सकते हैं। इस अवधि के दौरान दाखिला फीस नहीं जमा करवाने पर उम्मीदवार दाखिला की दौड़ से बाहर हो जाता है। आठवीं मेरिट सूची 18 दिसंबर को जारी होगी। इस सूची में चयनित उम्मीदवार 20 दिसंबर तक अपना दाखिला सुनिश्चित करवा सकेंगे। इसके बाद नौवीं मेरिट सूची 24 दिसंबर को जारी होगी। इस सूची में चयनित उम्मीदवार 25 दिसंबर तक दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे।
- जिन उम्मीदवारों ने पहले व दूसरे चरण में आवेदन कर रखा है और उनका नाम किसी भी सूची में अब तक नहीं आया है, उनको दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। अगर साईंस और कॉमर्स के उम्मीदवार नहीं मिलते हैं तो उनकी रिक्त सीटों को कलां संकाय के उम्मीदवारों को जारी कर दिया जाएगा। इस कोर्स में राजस्थान के युवा ज्यादा रुचि ले रहे हैं। करीब 85 प्रतिशत दाखिले राजस्थान के उम्मीदवार ही ले रहे हैं।
विज्ञापन

- डीएलएड कॉलेज प्राचार्य राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम वर्ष में चार सप्ताह व द्वितीय वर्ष में 16 सप्ताह की सरकारी स्कूलों में इंटर्नशिप करनी होती है। राज्य भर में करीब 320 शिक्षण कॉलेजों में करीब 18 हजार 950 सीटों के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है। जिले में इस कोर्स में 12 शिक्षण कॉलेजों में दाखिले होने हैं। प्रत्येक कॉलेज में 50 सीटें निर्धारित हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से इस कोर्स की परीक्षा ली जाती है। इसकी पुष्टि डीएलएड कॉलेज प्राचार्य राकेश कुमार ने की।
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें