फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: स्वाइन फ्लू संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कंहेटी में की 50 घराें की जांच, नहीं मिला संदिग्ध

Fri, 19 Jan 2024 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले में स्वाइन फ्लू का केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। वीरवार को विभाग की टीम कंहेटी पहुंची और घर-घर जाकर जांच की। टीम को पहले दिन कोई संदिग्ध नहीं मिला। विभागीय अधिकारियों ने टीम को शुक्रवार सुबह कंहेटी जाकर बाकी घरों को भी कवर करने के निर्देश दिए हैं।
कंहेटी निवासी तीन माह का बच्चा हिसार में जांच के दौरान स्वाइन फ्लू संक्रमित मिला। उक्त बच्चा एक जनवरी से बीमार है। पहले परिजनों ने उसका भिवानी उपचार करवाया और फिर वहां तबीयत में सुधार न होने पर परिजन उसे हिसार ले गए। बुधवार को उसकी स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

इसके बाद कार्यवाहक सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज ने डॉ. प्रशांत गुलिया की अगुवाई में वीरवार को एक टीम कंहेटी गांव में भेजी। टीम ने पहले दिन 50 घरों में जांच की। इन घरों में टीम को एक भी संदिग्ध मरीज नहीं मिला, जिसके चलते किसी का सैंपल नहीं लिया गया। टीम शुक्रवार को दोबारा गांव पहुंचकर बाकी बचे घरों को कवर करेगी। इस दौरान अगर किसी में लक्षण पाए गए तो उनके सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन




वीरवार को टीम स्वाइन फ्लू संक्रमित मिले बच्चे के गांव में पहुंची। टीम ने 50 घरों में विजिट की लेकिन संदिग्ध नहीं मिलने से सैंपल नहीं लिए गए। शुक्रवार को टीम दोबारा गांव पहुंचकर बाकी बचे घरों की जांच करेगी। - डॉ. गौरव भारद्वाज, डिप्टी सीएमओ एवं कार्यवाहक सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें