फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डेढ़ साल के इंतजार के बाद शहर में लगाई जाएंगी 2000 स्ट्रीट लाइटें, सरकार से मिली स्वीकृति

Fri, 06 Nov 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर में लगी स्ट्रीट लाइट
विज्ञापन
चरखी दादरी। डेढ़ साल के इंतजार के बाद शहर में 2000 स्ट्रीट लगाने के लिए सरकार की ओर से स्वीकृति मिल गई है। नगर परिषद ने सरकार की स्वीकृति के बाद निविदाएं आमंत्रित की हैं। इस समय शहर के बाजारों व कॉलोनियों में करीब आठ हजार लाइटें पहले से लगी हुई हैं। नई वैध कॉलोनियों में भी लाइटें लगाई जाएंगी। शहर में हैं 21 वार्ड व करीब 80 हजार की आबादी है।
विज्ञापन

नई वैध कॉलोनियों में पर्याप्त मात्रा में लाइटें न होने से अंधेरा छाया रहता है। नगर परिषद की ओर से शहर में 1800 पुरानी लाइटों को बदला जाना है। पांच कॉलोनियां कुछ समय पूर्व ही वैध हुई हैं। इस समय शहर के अधिकतर भागों में पुराने समय की सोडियम लाइटें लगी हुई हैं। इन लाइटों की रोशनी भी कम है और बिजली खपत भी ज्यादा होती है और नगर परिषद को बिल भी ज्यादा चुकाना पड़ता है।
इन लाइटों के खराब होने का अंदेशा भी ज्यादा बना रहता है। इस समय शहर के विभिन्न भागों में नई लाइटों के अलावा पुरानी को बदलने की जरूरत है। काफी समय से लाइटें नहीं लगने की वजह से काफी संख्या में जवाब दे चुकी है जिससे मेन बाजारों व कॉलोनियों में अंधेरा छाया रहता है। चोरी आदि की घटनाएं भी होने का अंदेशा बना रहता है। नगर परिषद ने लाइटें ठीक करने के लिए कर्मचारियों की डयूटी भी लगा रखी है।
विज्ञापन

30, 45 व 50 वाट की होंगी लाइटें
नगर परिषद अब 2000 लाइटें लगवाएंगी। नई लाइटें 30, 45 व 50 वाट की लगनी हैं। अब तक सरकार के बजट से लाइटें लगती रही हैं। इस बार नगर परिषद की ओर से लगवाई जानी हैं। लाइटें लगवाने का काम नगर परिषद की देखरेख में होगा। इसमें सरकार की भूमिका नहीं रहेगी। सरकार से तो केवल मंजूरी लेनी होती है। इससे पूर्व लाइटें सरकार की ओर से राज्य स्तर पर निर्धारित एजेंसी के माध्यम से लगवाई जाती थी।
नई लाइटें लगाने से पूर्व सभी वार्डों में सर्व करवाए जाने की भी जरूरत है ताकि खराब हो चुकी लाइटों का सही आंकड़ा मिल सके और उसी हिसाब से लाइटें लगवाई जा सकें। इसमें नगर परिषद के सदस्यों से भी राय ली जा सकती है। जरूरत के अनुरूप ही लाइटें लगनी चाहिए।
वर्जन
शहर में 2000 स्ट्रीट लगाने के लिए सरकार की ओर से स्वीकृति मिल गई है। नगर परिषद ने सरकार की स्वीकृति के बाद टेंडर जारी कर दिए हैं। जैसे ही निविदाएं एजेंसी स्वीकृति कर लेगी,लाइटें लगवाने का काम शुरू करवा दिया जाएगा। बख्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें