फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सड़क दुर्घटना में घायल आरएएफ जवान का निधन

Tue, 21 Oct 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 29 : सिपाही प्रशांत राज के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करते विधायक सुनील सांगवान। संवाद
विज्ञापन

केंद्रीय रिजर्व बटालियन 108 आरएएफ के सिपाही थे गांव पिचौपा कला के प्रशांत राज
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। केंद्रीय रिजर्व बटालियन 108 आरएएफ के सिपाही प्रशांत राज का सोमवार को उनके पैतृक गांव पिचौपा कलां में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। दादरी के विधायक सुनील सांगवान, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील हड़ौदी, तहसीलदार व थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए।
सीआरपीएफ जवान प्रशांत राज 19 अक्तूबर को दिवाली के उपलक्ष्य मेंं बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। जहाजगढ़ के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से उनकी मौत हो गई। दिवाली के दिन जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल बन गया।
विज्ञापन

भारत माता की जय, शहीद प्रशांत राज जिंदाबाद के गगनभेदी नारों के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि वीर सैनिकों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी वीरता को हमेशा याद रखा जाएगा।
विज्ञापन

शहीद प्रशांत राज अपने पीछे पत्नी और एक वर्षीय पुत्र छोड़ गए। पत्नी ने कहा कि उनका बेटा भी सेना में शामिल होकर देश सेवा करेगा।
मेरठ से आई कंपनी के दस्ते ने उनको अंतिम सलामी दी। इस मौके पर बाढड़ा थाना प्रभारी ओमप्रकाश, अशोक कुमार, नरेश, महेश, अशोक फौजी, महेंद्र, लीलाराम, कृष्ण शर्मा, संदीप शर्मा आदि ने जवान को नमन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें