बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए जिला पुलिस ने आमजन के लिए वीरवार को जारी की एडवाइजरी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। बढ़ते साइबर अपराध के मद्देनजर जिला पुलिस ने आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की है। एसपी अर्श वर्मा ने बताया कि व्हाट्सएप पर फर्जी अकाउंट बनाकर साइबर अपराधी मदद की गुहार लगाकर लोगों को ठग रहे हैं। ऐसे अपराधियों से आमजन सचेत रहें। आमजन को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस टीमें अभियान भी चला रही हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर अपराधियों की ओर से साइबर क्राइम का एक नया तरीका अपनाया जा रहा है। इसमें अपराधी व्हाट्सएप पर किसी व्यक्ति की फेक आईडी बनाकर और उस व्यक्ति की डीपी लगाकर उसके परिचितों को मैसेज करते हैं। पैसों की मांग करते हैं। व्हाट्सएप वाले तरीके से लोग भावुक होकर पैसे ट्रांसफर कर देते हैं। और ठगी का शिकार हो जाते हैं। यदि किसी के साथ भी कभी ऐसा हो तो पैसा ट्रांसफर करने से पहले वास्तविक व्यक्ति से संपर्क कर लें और फ्रॉड व्यक्ति को जल्द से जल्द ब्लॉक कर इसकी सूचना साइबर क्राइम पुलिस को दें।
उन्होंने बताया कि फेसबुक व व्हाट्सएप पर स्टेप-टू वेरिफिकेशन का विकल्प खुला रखें। इससे यदि कोई आईडी को हैक करता है तो संबंधित मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा। ओटीपी पता न चलने की वजह से आपकी आईडी हैक नहीं हो सकेगी।
फोटो 20
एसपी अर्श वर्मा।