चरखी दादरी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने अपनी तैयारियों को विस्तार देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में जिले के चारों खंडों के 47 गांवों में आइसोलेशन सेंटर बनवाए हैं। इनमें मरीज एकांतवास में रहकर अपना इलाज करवा सकते हैं। इन आइसोलेशन सेंटर में जगह के हिसाब से बेड की व्यवस्था की गई है।
उपायुक्त राजेश जोगपाल ने पंचायत विभाग के अधिकारियों को ग्रामस्तर पर सार्वजनिक भवनों में कोविड मरीजों के ठहरने के लिए आइसोलेशन सेंटर बनाने के निर्देश दिए थे। जिले के 47 गांवों में सेंटर बनाए गए हैं। इन सभी सेंटरों पर बिजली, पेयजल, भोजन, सैनिटाइजर, मास्क, बेड, साफ सफाई, शौचालय आदि की सुविधा मुहैया करवाई गई हैं। उपायुक्त ने बताया कि ये सभी आइसोलेशन सेंटर गांवों के सामुदायिक भवन, स्कूल, चौपाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन आदि में बनाए गए हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग की टीमें कोविड रोगियों का उपचार करेंगी और उन्हें नियमित रूप से दवाएं और आवश्यक सामग्री प्रदान की जाएंगी।
दादरी खंड
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुभाष शर्मा ने बताया कि दादरी खंड के गांव अटेला कलां, छपार, मौड़ी, घसौला, सारंगपुर, डोहकी, बलकरा, मोरवाला, ढाणी फौगाट व महराणा में ये सेंटर बनाए गए हैं।
बौंद खंड
खंड बौंद के गांव अचीना, बौंदकलां, बौंद खुर्द, भागेश्वरी, सांवड़, सांजरवास, रानीला, मिसरी, झिंझर व उण में आइसोलेशन सैंटर बनाए हैं।
खंड झोझ
खंड झोझू के गांव माई कलां, झोझू कलां, कलियाणा, डाढी बाना, चिडिय़ा, टोडीनगर, दगडौली, जावा, झोझू खुर्द, बधवाना, कादमा और बडराई के सामुदायिक भवनों में ये सेंटर बना दिए गए हैं।
खंड बाढड़ा
खंड बाढड़ा के गांव बेरला, काकड़ौली हुकमी, बधवाना, आर्यनगर, खोरडा, भांडवा, कारी आदू, जेवली, डालावास, निमड़ बडेसरा, नांधा, डोहका हरिया, कारी मोद, कारी तोखा व पचगांव में ये सेंटर बनाए गए हैं।