उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल के मार्गदर्शन में दादरी के लघु सचिवालय स्थित सभागार में वीरवार को जिला परिषद सीईओ डॉ. विरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित हुआ। सीईओ ने समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने जिले के सभी कार्यालय अध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान करें।
सिंह के समक्ष नागरिकों ने पेयजल आपूर्ति, सीवरेज सिस्टम दुरूस्त करवाने, नई पाइप लाइन बिछवाने, परिवार की आय दुरुस्त करवाने, बीपीएल कार्ड, नगर परिषद क्षेत्र में फुटपाथ से अवैध कब्जे हटवाने, शहर में लटकते हुए तारों को ठीक करवाने, खंभों को दुरुस्त करवाने एवं विभिन्न सामाजिक पेंशन बनवाने से संबंधित शिकायतें रखीं।
उन्होंने सभी शिकायतों को ध्यान से सुना और मौके पर निपटान होने वाली समस्याओं का निपटारा किया तथा शेष शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।