फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानी के माध्यम से फसल के साथ फलों से ली जा सकती है अतिरिक्त कमाई : डॉ. जयेंद्र

Tue, 04 Jul 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। बागवानी खेती का ऐसा तरीका है, जिसमें फसलों के साथ फलों के उत्पादन से भी आमदनी की जा सकती है। सरकार भी किसानों को बागवानी के प्रति जागरूक करने के लिए भरसक प्रयास कर रही है और बाग लगाने पर किसानों को 70 प्रतिशत तक सब्सिडी भी दी जा रही है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बागवानी अपनाकर किसान अपनी अतिरिक्त आमदनी सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बागवानी विभाग के माध्यम से कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं से अवगत करवाने के लिए जिला में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जो 30 जून तक जारी रहेगा। विभाग की ओर से जिला के कारीतोखा, कारीरूपा, कारीदास, कारीधारणी व कारीमोद व बांस में जागरूकता शिविर लगाया गया।
जिला बागवानी अधिकारी डाॅ. अरुण शर्मा ने बताया कि सरकार की योजना के अनुसार जिला में किसानों को बाग लगाने पर 43 हजार रुपये प्रति एकड़ व सब्जी लगाने पर 15 हजार रुपये से 25 हजार 500 रुपये प्रति एकड़ तक का अनुदान दिया जा रहा है। विभाग की योजनाओं के तहत अमरूद, किनू व बेर के बाग, हाईब्रिड सब्जियों, सब्जी बीज उत्पादन, मधुमक्खी पालन व संरक्षित खेती पर अनुदान देने का प्रावधान है। इसके लिये मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल का रजिस्ट्रेशन आवश्यक है। इसके अतिरिक्त बागवानी बीमा योजना भी बाग और विभिन्न सब्जियां पर प्रारंभ कर दी गई है जिसमें प्राकृतिक आपदा से सब्जियों व बाग पर भी प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जा रहा है। इसके लिए विभाग के बीमा योजना पोर्टल पर पंजीकरण आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें