फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैतिक और चारित्रिक मूल्यों में गिरावट लाता है नशा : बीके वसुधा

विज्ञापन
कलियाणा गांव में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ दिलातीं बीके वसुध
विज्ञापन
झोझूकलां। नशा नैतिक और चारित्रिक मूल्यों में गिरावट का कारण है। नशे से दूर रहकर व्यक्ति अपना चरित्र उज्ज्वल व सबल बनाकर जीवन को सफल कर सकता है। यह उद्गार मेरा भारत-नशा मुक्त भारत अभियान के कलियाणा गांव में लोगों को नशा का दुष्प्रभाव बताते हुए बीके वसुधा ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

वहीं, महाशिवरात्रि पर्व पर शिव संदेश यात्रा के जरिये लोगों को नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाई गई। क्षेत्रीय प्रभारी बीके वसुधा ने लोगों को राजयोग करने व नशा व अन्य तमाम व्यसनों से दूर रहने की दृढ़ प्रतिज्ञा करवाते हुए कहा कि हम समाज की उन्नति चाहते हैं तो आध्यात्मिकता से नशे की लत से बचकर जीवन की नींव को मजबूत बनाना है।
ब्रह्माकुमारी नीलम ने तमाम नशीली लत वाली चीजों जैसे बीड़ी, सिगरेट, शराब, तंबाकू, सुपारी व खैनी आदि से मुक्त होकर जीवन सक्षम व सफल बनाने के बारे में बताया। उन्होंने कहा अध्यात्म से आत्मबल बढ़ाना है और धैर्य, त्याग, समर्पण सीखा समाज का सर्वांगीण विकास करना है। झोझूकलां सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ज्योति ने कहा कि राजयोग के माध्यम से मन में इंद्रियों को संयमित रखना जरूरी है और फिर नशे की लत से मुक्ति संभव है। गांव में शिव संदेश यात्रा निकाल परमपिता परमात्मा शिव के दिव्य संदेश के साथ गीतों व नारों से नशा मुक्त गांव बनाने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें