फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रतननगर पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी साकेत, एमपी-5 गन भी बरामद

Sun, 30 Jun 2024 04:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रतननगर थाना पुलिस टीम की गिरफ्त में आरोपी साकेत। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। घसोला गांव में अंधाधुंध फायरिंग कर अधेड़ की हत्या और तीन लोगों को घायल करने वाले आरोपी दिल्ली पुलिस के सिपाही साकेत को राजस्थान की रतननगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुलिस ने एमपी-5 गन भी बरामद की है। चूरू जिले के सूरतपुरा गांव पहुंचकर आरोपी ने वाई-फाई मांगा तो ग्रामीणों को उस पर शक हुआ। इस दौरान ग्रामीणों से घिरता देख उसने वहां भी एक गोली चलाई।
विज्ञापन

घसौला गांव में फायरिंग के बाद आरोपी साकेत ने बलकरा गांव के बाहरी क्षेत्र में बने एक मकान के बाहर खड़ी बाइक लेकर नागंला माला रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया। यहां से उसने रेवाड़ी-बीकानेर ट्रेन पकड़ी और मकड़ीनाथ रेलवे स्टेशन पर उतर गया। यहां से वह सूरतपुरा गांव पहुंच गया। यहां उसने एक ग्रामीण से वाई-फाई के लिए हॉट स्पॉट ऑन करने की बात कही। ग्रामीण को पैरों में चप्पल और लोअर पहने युवक के पास बैग में गन देखकर शक हुआ। जब अन्य ग्रामीण साकेत के पास पहुंचने लगे तो उसने गन में बची इकलौती गोली भी चला दी। कुछ देर बाद ही रतननगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी साकेत को एमपी-5 गन समेत काबू कर लिया और थाने ले गई।
राजस्थान पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में गन प्वाइंट पर कैब लूटने और अपनी बहन की ससुराल जाकर फायरिंग कर एक शख्स की जान लेने और तीन को गोली मारकर घायल करने की बात कबूल ली। राजस्थान पुलिस ने दादरी सदर थाना पुलिस से संपर्क कर इन तथ्यों को क्रॉस चेक किया, जो सही पाए गए। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक तेजपाल सोनी का कहना है कि मंगलवार तक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन



साकेत की मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-2 पर थी ड्यूटी, वॉशरूम जाने के बहाने हुए फरार
दादरी की सदर थाना पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 27 जून को रात की शिफ्ट में साकेत की मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-2 पर ड्यूटी थी। संतरी ड्यूटी होने के कारण उसने एमपी-5 गन और 35 कारतूस अपने नाम जारी करवाए थे। ड्यूटी समय के दौरान वह अपने इंचार्ज को वॉशरूम जाने की बात कहकर हथियार लेकर वहां से चला गया और वापस नहीं आया।

पहले ही रच चुकी था साजिश, 11:30 बजे बुक की थी कैब
आरोपी साकेत सरकारी असलहा लेकर बहन की ससुराल पहुंचकर जीजा और उसके परिजनों को सबक सिखाने का मन पहले ही बना चुका था। उसने 27 जून की रात करीब 11:30 बजे कैब बुक की और मेट्रो स्टेशन के बाहर कैब पहुंचते ही सरकारी हथियार लेकर उसमें सवार होकर घसौला गांव पहुंच गया। उसने कैब में ही वर्दी और जूते उतारकर लोअर, टी-शर्ट और चप्पलें पहन ली।


घायलों की हालत में सुधार दे
फायरिंग में सुरेंद्र, शकुंतला और शिवम भी गोली लगने से घायल हो गए थे। सुरेंद्र को चार जबकि शकुंतला व शिवम को दो-दो गोली लगी। तीनों का रोहतक के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है और उनकी हालत में अब सुधार है। हालांकि फिलहाल वह पुलिस को बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।



चूरू जिले के रतननगर थाना पुलिस ने घसौला में कैब लूट और हत्याकांड को अंजाम देने के आरोपी साकेत को एमपी-5 गन समेत गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही दादरी पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर राजस्थान से लेकर आएगी। इसके बाद उससे गहनता से पूछताछ की जाएगी। - तेजपाल सोनी, एसएचओ, दादरी सदर थाना।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें