फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: स्कूल अध्यापिका के घर से गहने चुराने का आरोपी काबू

Sat, 06 Dec 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के निर्देशानुसार दादरी पुलिस ने शुक्रवार को कई संदिग्ध ठिकानों पर छापे मारे। इस दौरान भिवानी रोड निवासी अध्यापिका के घर में घुसकर अलमारी से गहने चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि दादरी के भिवानी रोड पर वत्स वाटिका केे पास रहने वाली अध्यापिका शकुंतला ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 22 नवंबर को शाम करीब साढ़े पांच बजे वह घर पर ताला लगाकर पड़ोस में दूध लेने गई थी।
करीब छह बजे जब उन्होंने घर आकर गेट खोला तो अंदर की लाइट खुली थी। अंदर जाकर देखा तो अलमारियों के ताले टूटे मिले। चेक करने पर अलमारी से सोने की एक अंगूठी, सोने के एक जोड़ी टॉप्स और सोने का एक लॉकेट गायब मिला।
विज्ञापन

उन्होंने मकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो मकान में उनकी भतीजी का बेटा आता दिखाई दिया। इसलिए उसी पर चोरी का शक जताया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
दादरी सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी हरदीप ने वीरवार को महेंद्रगढ़ जिले के गांव डालनवास निवासी आरोपी रविंद्र उर्फ बच्ची को गिरफ्तार किया। आरोपी से चुराए गए गहने बरामद कर शिकायतकर्ता को लौटा दिए गए। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें