फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दुकान में घुसकर हमला कर घायल करने का लगाया आरोप

Wed, 01 Apr 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
झोझू कलां। गांव रामनगर निवासी एक व्यक्ति ने आधा दर्जन लोगों पर दुकान में घुसकर हमला कर घायल करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव रामनगर निवासी शशी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने दादरी-चिड़िया रोड पर राधा स्वामी आश्रम के पास रंग-पेंट की दुकान की हुई है। सोमवार दोपहर के समय वह दुकान में बैठा हुआ था। उसी दौरान एक बोलेरो कैंपर वाहन आकर उसकी दुकान के सामने रूका। उसमें से आधा दर्जन व्यक्ति उतरे और उन्होंने दुकान में आते ही उस पर लाठी, डंडों, लोहे की रॉड व हॉकी से हमला कर दिया। काफी चोटें लगने से वह गिर गया। दुकानदार ने शिकायत में उक्त लोगों पर नकदी, अंगूठी, चेन जबरदस्ती निकाल कर ले जाने के भी आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार उक्त युवक उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। इसके बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। झोझू कलां थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें