फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रास्ता के विवाद में मारपीट और हवाई फायर करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 May 2024 04:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंदकलां। रास्ते के विवाद में रानीला गांव में मारपीट और फायरिंग के एक आरोपी को अचीना ताल चौकी पुलिस ने काबू किया है। आरोपी की पहचान रानीला निवासी अजीत पुत्र धर्मपाल के रूप में हुई। पुलिस टीम उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि रानीला निवासी आशीष ने पुलिस को शिकायत दी थी। उसने बताया था कि गांव में उनका 350 गज का प्लॉट है। उसके चाचा और एक अन्य व्यक्ति का प्लॉट भी वहां है। इस प्लॉट के रास्ते के लिए दोनों पक्षों में कई दिनों से विवाद चल रहा है। इसी कारण 18 मई की रात को दूसरे पक्ष के लोग उसके चाचा के घर में पत्थर फेंकने लगे।
सूचना मिलने पर जब आशीष मौके पर पहुंचा तो एक युवक ने उसका कॉलर पकड़ा और दो लोगों ने डंडे मारे। वह खुद को छुड़ाकर वहां से भागने लगा तो आरोपियों ने हवाई फायर कर दिया। उन्हें मारने की धमकी देने के बाद आरोपी वहां से चले गए। बाद में उन्होंने फोन कर पुलिस को मौके पर बुलाया और घटना की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस से सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस मामले में एएसआई राजकपूर की टीम ने एक आरोपी अजीत को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें