चरखी दादरी। जिले की सीआईए स्टाफ पुलिस ने 6.09 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी सुनील निवासी पिचौपा कलां को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सीआईए स्टाफ की टीम में शामिल एएसआई राजकपुर, एचसी विकास, सिपाही दिनेश, सुधीर, सुखबीर के साथ गाड़ी सरकारी में गस्त पड़ताल के दौरान दादरी-बाढड़ा रोड, पिचौपा मोड़ बिलावल पर मौजूद थे।
उस दौरान एएसआई राजकपुर को सूचना मिली कि गांव पिचौपा कलां निवासी सुनील नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है और वह फिलहाल पिचौपा कलां से क्रेशर जोन की तरफ गया है । सूचना मिलते ही एएसआई राजकपूर पुलिस टीम के साथ पिचौपा कलां से क्रैशर जोन की तरफ जाने वाले रास्ते पर पहुंचे तो गाड़ी की लाइट में एक शक्स जाता हुआ दिखाई दिया। टीम ने उसे काबू कर नाम-पता पूछा, तो शख्स ने अपना नाम सुनील निवासी पिचौपा कलां बताया। तलाशी के लिए ड्यूटि मजिस्ट्रेट को मौके पर बुलाया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट मोहनलाल, उप मंडल अधिकारी, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सामने एएसआई राजकपुर ने पकड़े गए शख्स की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी सुनील से एक सफेद पारदर्शी पॉलीथिन में 6.09 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ।
बरामद हेरोइन को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और आरोपी सुनील के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने पुलिस को आरोपी को न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश दिए हैं।