फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Tue, 08 Sep 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। मोटरसाइकिल में जानबूझकर टक्कर मारने के बाद डंडों से हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया गया डंडा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि एक सितंबर को पुलिस चौकी चिड़िया में सीएचसी झोझू कलां से डॉक्टरी रुक्का मिला था। इसमें गांव चिड़िया निवासी जितेंद्र के लड़ाई-झगड़े में घायल होने की सूचना थी। उपचार के दौरान जितेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी कि वह मोटरसाइकिल से पानी लेकर गांव लौट रहा था।
स्याणा रोड पर 152-डी के पुल के नीचे एक काले रंग की कार ने उसकी मोटरसाइकिल में जान से मारने की नीयत से टक्कर मार दी। इसके बाद कार से उतरे युवकों ने डंडों से उस पर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

जांच के दौरान रविवार को चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अजीत ने आरोपी राहुल निवासी छप्पार को गिरफ्तार किया। आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें